लड़की ने तोड़ा कोरोना नियम, पुलिस ने जुर्माने के बजाय KISS कर लिया
नई दिल्ली
पेरू में कोरोना नियमों के उल्लंघन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पेरू में कोविड-19 कर्फ्यू के उल्लंघन को लेकर एक महिला पर जुर्माना लगाने के बजाय एक पुलिस अधिकारी ने उसे किस किया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और फिर वीडियो के वायरल होने के बाद उस अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, जिसे देखते हुए देशों ने अलग-अलग कोरोना पाबंदियां लगाई हैं। पेरू में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्फ्यू जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला और पुलिस अधिकारी किस कर रहे थे, यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी को जुर्माना लेने की बजाय उसे किस करने के लिए मनाती दिखी। वीडियो में अज्ञात महिला, पुलिस अधिकारी के नजदीक आती दिखती है, जबकि अधिकारी नोटपैड पर कोरोना नियम उल्लंघन को लेकर जानकारी लिखते दिखता है।
हालांकि, कुछ पल बाद ही अधिकारी का मन बदल जाता है और दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। इस घटना को एक स्थानीय टीवी चैनल ने वायरल कर दिया। जिसके बाद राजधानी लिमा में मिराफ्लोरेस जिले के मेयर ने निलंबन का आदेश दिया। एक अधिकारी ने कहा कि उस महिला ने सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी तोड़ा और किस करने के लिए मास्क हटाकर भी नियमों का उल्लंघन किया।

पाठको की राय